श्रावस्ती में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भिनगा कोतवाली की साइबर सेल ने एक पीड़ित को बड़ी राहत दी है। साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते में त्वरित कार्रवाई करते हुए 5,880 रुपए की धनराशि वापस कराई गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में हुई। थाना कोतवाली भिनगा के प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह और साइबर उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई की। भिनगा के लालपुरमाहरी निवासी अतुल अग्रवाल पुत्र श्यामलाल अग्रवाल ने 24 फरवरी 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि एक अज्ञात साइबर ठग ने यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से कुल 13,202 रुपए की ठगी की थी। शिकायत मिलते ही भिनगा साइबर सेल ने संबंधित बैंक और तकनीकी माध्यमों से समन्वय स्थापित किया। इस त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप 5,880 रुपए की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस आ गई। पुलिस ने बताया कि शेष धनराशि की वापसी के लिए आगे की कानूनी और तकनीकी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने साइबर सेल टीम के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी साइबर ठगी की घटना होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल या अपने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
श्रावस्ती के भिनगा साइबर सेल ने वापस कराए 5,880 रुपए:NCRP पोर्टल पर दर्ज कराई थी शिकायत, पीड़ित को कार्रवाई से मिली राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












