HomeUncategorizedमिशन शक्ति–5: महिला सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए श्रावस्ती पुलिस का...

मिशन शक्ति–5: महिला सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए श्रावस्ती पुलिस का सतत जनजागरूकता अभियान—हर घर तक पहुंच रही जागरूकता की रोशनी”*

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक *श्री मुकेश चंद्र उत्तम* एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में जनपद श्रावस्ती में *मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण)* के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद के *थाना कोतवाली भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न, महिला थाना एवं शक्ति मोबाइल टीम* द्वारा विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सहायता सेवाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। चौपाल एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें *“शक्ति दीदी”* के रूप में सशक्त बनने एवं निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।

 

साइबर सुरक्षा के दृष्टिगत महिलाओं को *ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं सोशल मीडिया फ्रॉड* से सतर्क रहने हेतु जागरूक करते हुए *ओटीपी साझा न करने एवं मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने* की महत्वपूर्ण सलाह दी गई तथा आपात स्थिति में *हेल्पलाइन नंबर 1930* पर तत्काल सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

 

महिलाओं को *UPCOP ऐप एवं CCTNS प्रणाली* के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्रदान कर इनका अधिकाधिक उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही विभिन्न *सरकारी योजनाओं* के बारे में जागरूक कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

जनपद के समस्त थानों पर स्थापित *मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क* की जानकारी देते हुए जागरूकता सामग्री वितरित की गई, जिससे महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके।

 

*श्रावस्ती पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।*

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments