Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा और शिवपुर सीएचसी अधीक्षकों का तबादला:डॉ. नलिन राजा नानपारा के नए...

नानपारा और शिवपुर सीएचसी अधीक्षकों का तबादला:डॉ. नलिन राजा नानपारा के नए अधीक्षक


नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. सीबी राम का तबादला शिवपुर सीएचसी कर दिया गया है। वहीं, शिवपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. नलिन राजा को नानपारा सीएचसी का नया चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा सोमवार को इस संबंध में स्थानांतरण सूची जारी की गई। सरकारी आदेश के अनुसार, कोई भी चिकित्सा अधीक्षक तीन वर्ष से अधिक समय तक किसी एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात नहीं रह सकता। डॉ. सीबी राम पिछले कई वर्षों से नानपारा में कार्यरत थे, जबकि डॉ. नलिन राजा भी निर्धारित अवधि से अधिक समय से शिवपुर सीएचसी में अधीक्षक पद पर तैनात थे। हालांकि, अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर उन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जो कई वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments