Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती मे किशोरी लापता, राप्ती नदी किनारे मिला हेयर बैंड:परिजनों ने रंजिशन...

श्रावस्ती मे किशोरी लापता, राप्ती नदी किनारे मिला हेयर बैंड:परिजनों ने रंजिशन युवक पर नदी में धक्का देने की आशंका जताई, मुकदमा दर्ज; तलाश जारी


श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के जोगनी गांव से सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी की तलाश में मंगलवार को दिनभर राप्ती नदी और आसपास के इलाकों में अभियान चलाया गया। नदी किनारे किशोरी का हेयर बैंड मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और नदी में धक्का देने की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, सोमवार को नाली के पानी को लेकर किशोरी के पिता तेजराम वर्मा का गांव के रमेश वर्मा से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। घटना को लेकर तेजराम वर्मा और उनकी पत्नी ने भिनगा कोतवाली में शिकायत की थी। शाम को जब परिवार के लोग घर लौटे तो उनकी 17 वर्षीय बेटी प्रतिभा घर पर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने उसकी आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की। इसी दौरान खेत के पास राप्ती नदी किनारे किशोरी का हेयर बैंड मिला। इससे परिजनों को आशंका हुई कि कहीं उसे नदी में धक्का तो नहीं दिया गया। हालांकि, अभी तक किसी प्रत्यक्षदर्शी ने किशोरी को नदी में गिरते, डूबते या किसी व्यक्ति द्वारा उसे धक्का देते हुए नहीं देखा है। नदी किनारे दिनभर तलाश हेयर बैंड मिलने के बाद पुलिस ने राप्ती नदी और आसपास के क्षेत्र में किशोरी की तलाश तेज कर दी। मंगलवार को पूरे दिन पुलिस टीम और परिजन खोजबीन में जुटे रहे। घटनास्थल घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। किशोरी के पिता की खेती भी नदी के किनारे है। इकौना के क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जोगनी गांव से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने की सूचना मिली थी। मामले में संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता की निशानदेही पर पुलिस टीम किशोरी की तलाश कर रही है। प्रतिभा इंटरमीडिएट की छात्रा है और चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular