Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत:भारतखंड पकड़ी गांव...

सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत:भारतखंड पकड़ी गांव में शव पहुंचे, सैकड़ों ग्रामीण देखने आए


कोठीभार थाना क्षेत्र के भारतखंड पकड़ी गांव में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई थी। शुक्रवार को तीनों के शव गांव पहुंचे, जिसके बाद पूरे गांव में मातम छा गया। मृतकों के घर पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नौसाद खान गुरुवार को अपनी पत्नी सलेहा खातून और तीन साल की बेटी सहजादी के साथ बाइक से परतावल इलाज कराने जा रहे थे। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के बलुअही धूस चौराहे के पास एक ईंट भट्ठे के समीप उनकी बाइक को तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को तीनों शव गांव लाए गए। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। एक साथ तीन जनाजे निकलने से गांव में गमगीन माहौल था। मृतकों के घर के बाहर हजारों की संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार जमा हो गए थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments