महराजगंज के ग्राम सभा राजबारी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंचायतों के क्षमता निर्माण हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन 24 अप्रैल को हुआ, जिसमें ग्राम पंचायत सचिव उमेश कुमार यादव मुख्य अतिथि रहे और ग्राम प्रधान ऋषिकेश यादव ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को सशक्त बनाना और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि जब तक पंचायत स्तर पर लोगों की भागीदारी नहीं बढ़ेगी, तब तक विकास योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। ग्रामीणों को उनके अधिकारों और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इनमें हैंडपंप, खड़ंजा निर्माण, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल, महिला विकास और अन्य पंचायत स्तरीय योजनाएं शामिल थीं, ताकि इनका लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंच सके। बैठक में बाल अधिकार, बाल तस्करी रोकथाम, मानव तस्करी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल श्रम और बाल विवाह जैसे गंभीर विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इन मुद्दों पर जागरूकता फैलाने पर विशेष बल दिया गया। इस कार्यक्रम में आशा बहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, पंचायत सहायक, पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में गांव की महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। सेक्रेटरी उमेश कुमार यादव, ग्राम प्रधान ऋषिकेश यादव, पंचायत सहायक अनीश यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अजय रत्न, आशा बहू रुक्मिणी देवी, जितेंद्र गौतम, मानव सेवा संस्थान सेवा के कार्यकर्ता वरुण मिश्रा, रोशनी रौनियार, अंजली मिश्रा सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
राजबारी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम आयोजित:पंचायतों के क्षमता निर्माण पर जोर, ग्रामीणों ने लिया भाग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












