गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में स्थित अंसल एपीआई में बसेरा फ्लैट बुक कराने वाले खरीददार को 13 साल बाद भी न फ्लैट मिला और न ही पैसा वापस मिला। संत कबीर नगर खलीलाबाद के रहने वाले इंद्रकीर्ति शरण अग्रवाल के अनुसार उन्होंने 11 अप्रैल 2013 को अंसल एपीआई के बसेरा इनक्लेव सेक्टर में यूनिट नंबर 1 बी/आर-3611 डी-100, 1 बीएचके फ्लैट बुक किया था।जिसकी कुल कीमत 14लाख91हजार750 रुपये थी।अनुबंध के अनुसार उन्होंने 4लाख47हजार525 रुपये का भुगतान भी कर दिया था।
इसके बाद उन्हें कंपनी से कोई डिमांड लेटर नहीं मिला।कम्पनी के लोगो से पूछताछ करने पर उन्हें बताया गया कि कानूनी अड़चन के चलते यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पा रहा है।आप या तो फंड दूसरे प्रोजेक्ट में ट्रांसफर करवा लें या ब्याज सहित रिफंड ले लें।जिसपर उन्होंने 20 अक्टूबर 2018 को अंसल एपीआई के वाइस प्रेसिडेंट को पत्र लिखकर ब्याज सहित पैसे वापस मांगे।इस सम्बंध उन्होंने कई बार पत्राचार भी किया लेकिन कंपनी ने रकम नहीं लौटाई।जिसकी शिकायत उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से की है।जिसपर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।












