महराजगंज के पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बरगाहपुर में शुक्रवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। हाईस्कूल परीक्षा में प्रियंका चौरसिया ने 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। गरिमा 91.16 प्रतिशत के साथ दूसरे और बबीता 90.33 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा मंगेश गुप्ता, अंशिका यादव, सादिया रियाज, राजलक्ष्मी, संध्या यादव, स्मिता, राजकुमारी, अलका, मुकेश वरुण, आशीष, अनुराधा, साक्षी, दीपांजलि, शिवानी, अनुष्का, अंशिका विश्वकर्मा, शाहिना, आयुष, बृजेश, महिमा धावक, आंचल, अनुराधा और खुशी सहित कई छात्रों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट परीक्षा में सृष्टि यादव ने 89.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुभम गौंड 88.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और प्रीति यादव 86.4 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। अन्य छात्रों में अंकित गुप्ता, उत्कर्ष मौर्य, सोनिया विश्वकर्मा, प्रिया यादव, सीमा यादव, सानिया, सौम्या, अमित यादव, पूजा, सपना प्रजापति, साक्षी वर्मा, संतोषी, पायल पटवा, मनोरमा, मांसी और सुमन ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल आर.पी. वर्मा और परीक्षा नियंत्रक राकेश यादव सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे। प्रिंसिपल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही मिलती है। समारोह के दौरान सभी मेधावी छात्रों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बरगाहपुर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित:प्रियंका ने हाईस्कूल, सृष्टि ने इंटरमीडिएट में किया टॉप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












