स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। यहां एक भारतीय जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया है। जहाज पर भारत का तिरंगा लगा था। बुधवार को ओमान तट के करीब यह हमला किया गया है। हालांकि जहाज पर सवार चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे अस्वीकार्य बताया।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘कल ओमान के तट पर एक भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला स्वीकार्य नहीं है। हम इस बात की निंदा करते हैं कि कमर्शियल शिपिंग और आम नाविकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। जहाज पर सवार सभी भारतीय चालक दल सुरक्षित है। हम उन्हें बचाने के लिए ओमानी अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं।’
यह भी पढ़ें: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR, EC ने जारी किया आदेश
रुकावट डालने से बचना चाहिए
विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत दोहराता है कि कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाने और बेगुनाह आम चालक दल के सदस्यों को खतरे में डालने या किसी और तरह से नेविगेशन और कॉमर्स की आजादी में रुकावट डालने से बचना चाहिए।
जहाज पर पशुधन था लदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 मई को ओमान तट के करीब भारतीय झंडे वाले हाजी अली मालवाहक जहाज पर ड्रोन या मिसाइल से हमला किया गया। यह जहाज सोमालिया के बेरबेरा से शारजाह जा रहा था। कहा जा रहा है कि जहाज पर पशुधन से जुड़ा माल लदा है।
यह भी पढ़ें: देवास में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट,मजदूरों के चिथड़े उड़ गए, 2 की मौत 15 घायल
एक अन्य जहाज पर भी कब्जा
कुछ रिपोर्ट में बताया गया है कि जहाज डूब चुका है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमले को किसने अंजाम दिया है। उधर, 14 मई यानी आज ब्रिटेन के समुद्री परिवहन मंत्रालय ने बताया कि एक अन्य जहाज पर कुछ अज्ञात लोगों ने कब्जा कर लिया है। अब इस जहाज को ईरानी की तरफ ले जाया जा रहा है।












