Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भगवानपुर बनकट में दो बाइकों की भिड़ंत:तीन घायल, एक किशोरी मेडिकल कॉलेज...

भगवानपुर बनकट में दो बाइकों की भिड़ंत:तीन घायल, एक किशोरी मेडिकल कॉलेज रेफर


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर बनकट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद निवासी हर्षित शुक्ला (22), दिनेश चंद शुक्ला की पुत्री प्रगति शुक्ला (16) और बृजभूषण शुक्ला एक बाइक पर सवार होकर इकौना से बहराइच की ओर जा रहे थे। भगवानपुर बनकट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचते ही उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। चिकित्सकों ने बताया कि प्रगति शुक्ला की हालत गंभीर है, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular