Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नौतनवा में सड़क पर सब्जी बाजार से जाम:राहगीर परेशान, सभासद की सूचना...

नौतनवा में सड़क पर सब्जी बाजार से जाम:राहगीर परेशान, सभासद की सूचना पर पुलिस ने किसानों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी


महराजगंज के नौतनवा कस्बे की नवीन मंडी के बाहर मुख्य सड़क पर किसानों द्वारा सब्जियों की दुकानें लगाए जाने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। सड़क किनारे दुकानें लगने के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह जाम से परेशान लोगों ने घनश्याम नगर के सभासद राहुल दुबे को फोन कर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने सभासद से जाम से निजात दिलाने की मांग की। सूचना मिलते ही सभासद राहुल दुबे ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। उपनिरीक्षक निशांत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क किनारे सब्जियों की दुकान लगाए किसानों को समझाया और भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान नहीं लगाने की कड़ी चेतावनी दी। इस संबंध में, नौतनवा के क्षेत्र अधिकारी (CO) वसंत सिंह ने बताया कि मंडी समिति के लोगों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस लगातार सड़क से जाम हटाने का कार्य कर रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular