#बस्ती_न्यूज
सरयू नदी का पानी बस्ती जिले के दुबौलिया ब्लॉक स्थित सुविकाबाबू गांव में घुस गया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आवागमन के लिए उन्हें नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव में चारों ओर पानी भर जाने से सामान्य आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी को नाव के सहारे ही आना-जाना पड़ रहा है। लेखपाल अजीत सिंह ने बताया कि प्रशासन ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए दो मोटर बोट सहित कुल छह नावें लगाई हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने की हिदायत दी गई है। क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन और ग्रामीण दोनों ही सतर्कता बरत रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ राहत सामग्री और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के सरयू नदी का पानी गांव में घुसा:सुविकाबाबू में आवागमन के लिए लोग नाव का ले रहे सहारा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












