Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बीरगंज-कथरा मार्ग जर्जर, बारिश में जलभराव:ग्रामीणों ने की जल्द मरम्मत की मांग,...

बीरगंज-कथरा मार्ग जर्जर, बारिश में जलभराव:ग्रामीणों ने की जल्द मरम्मत की मांग, आवागमन में परेशानी


जमुनहा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना में बीरगंज से कथरा जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। जलभराव और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों को विशेष रूप से स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती है। कई बार दोपहिया वाहन चालक भी इन गड्ढों और पानी की वजह से दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की यह खराब स्थिति काफी समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा अब तक इसके स्थायी समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से बीरगंज-कथरा मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। इस दौरान पूर्व प्रधान कन्हैया सिंह, सुरेश कुमार आर्या, सुंदरलाल गुप्ता, रामलखन गुप्ता, रामनेवल गुप्ता, नानमुन, राजेश, अतीक अहमद और सुधीर श्रीवास्तव सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular