गिलौला और आसपास के बाजारों में मुहर्रम पर्व को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। मुस्लिम समुदाय के लोग पर्व की तैयारियों में जुट गए हैं। आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी है। मुहर्रम के मद्देनजर ताजिया सजाने के सामान, रंग-बिरंगी झालरें, सजावटी कागज, फूल-मालाएं और अन्य सामग्री की मांग बढ़ गई है। वहीं सिन्नी और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की दुकानों पर भी खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे पर्व की तिथि नजदीक आ रही है, बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। मुहर्रम इस्लाम धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है। पर्व को लेकर समुदाय के लोग अपनी परंपराओं के अनुसार तैयारियों में जुटे हुए हैं। त्योहार को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
ताजिया सजावट और मिठाइयों की खरीदारी तेज:गिलौल में मुहर्रम नजदीक आते ही बाजारों में बढ़ी रौनक
RELATED ARTICLES












