HomeHealth & Fitnessई-रिक्शा पर डंपर पलटने से पति पत्नी के बाद एक और घायल...

ई-रिक्शा पर डंपर पलटने से पति पत्नी के बाद एक और घायल की मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे नेशनल हाईवे में बुधवार को नारायनपुर एवं कुंडौरा के मध्य हुए हादसे में घायल शिवकुमार की इलाज के दौरान कानपुर में गुरुवार को मौत हो गई। इस घटना में मृतकाें की संख्या तीन हो गई है।

तीनों एक ही पंचायत के दो अलग-अलग मजरों के निवासी हैं। मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

बुधवार को सुमेरपुर थाना क्षेत्र में हाईवे में गिट्टी लदे डंपर ने ई रिक्शा को कुचल दिया था। इस वजह से इस घटना में ई रिक्शा चालक बलीराम निषाद उसकी पत्नी संतोषी निषाद की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।

वहीं शिवकुमार निषाद, चांदनी निषाद उसका पुत्र अभि निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे सभी घायलों को सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। गुरुवार को शिवकुमार निषाद ने इलाज के दौरान कानपुर में दम तोड़ दिया।

मृतक भूमिहीन खेतिहर मजदूर था और मजदूरी करके परिवार का भरणपोषण करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी संगीता, पुत्री नीलम 16, सोनम 13, पुत्र नीतेश 10, अभिषेक 7 को रोता बिलखता छोड़ गया है।

प्रधान प्रतिनिधि बसपा नेता रामफूल निषाद ने बताया कि मृतक का कानपुर में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पोस्टमार्टम के बाद देर रात तक शव के गांव आने की उम्मीद है। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments