HomeHealth & Fitnessमौसम 4 जून: 24 घंटे के भीतर 12 राज्यों में भारी बारिश,...

मौसम 4 जून: 24 घंटे के भीतर 12 राज्यों में भारी बारिश, आज मानसून पहुंचेगा केरलम

नई दिल्ली। आज का मौसम 4 जून: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को आने वाले तीन दिनों तक राहत मिलने वाली है। दरअसल मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 4 से 6 जून तक गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में कल यानी गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 जून तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 4 जून के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार जून के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से एनसीआर में मौसम सामान्य से अधिक अनुकूल बना रहेगा। इससे लोगों को लू और झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

शहर    अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली    39°C    28°C
मुंबई    33°C    26°C
चेन्नई    39°C    28°C
कोलकाता    37°C    29°C
लखनऊ    38°C    29°C
पटना    38°C    29°C
रांची    36°C    25°C
भोपाल    36°C    26°C
जयपुर    39°C    28°C
शिमला    25°C    18°C
नैनीताल    26°C    20°C

पंजाब-हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी
पंजाब और हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। गुरुवार को दोनों राज्यों में बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में परिवर्तन 6 जून तक रहेगा। अभी कुछ दिन से मौसम साफ रहने और गर्मी अधिक होने से सिरसा सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। हाल ही में तीन दिन से वर्षा नहीं होने से अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

उत्तराखंड में आंधी-तूफान से साथ बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है।
कुछ जगहों पर इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना भी जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

केरलम में दस्तक दे सकता है मॉनसून
मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून के 4 जून को सबसे पहले केरल पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा।

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंचने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है, जबकि मुंबई तक इसके पहुंचने में करीब 10 दिन लग सकते हैं, बशर्ते मानसून की गति सामान्य बनी रहे।
फिलहाल केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, लेकिन महाराष्ट्र में अभी केवल छिटपुट गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।
हालांकि अगले तीन से चार दिनों में इन गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, विशेषकर कोंकण और गोवा क्षेत्र में बढ़ेगी।

मुंबई में हल्की बारिश के आसार
ठाणे, नवी मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र में 4 जून से मौसम में बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देना शुरू हो जाएगा। अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी, जिससे तापमान और उमस में कमी आएगी। हालांकि पूरी राहत मिलने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं। 8 और 9 जून के बाद बारिश और गरज-चमक की गतिविधियों का दायरा और अधिक बढ़ेगा। उस समय लोगों को गर्मी और उमस से व्यापक राहत मिलने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments