Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव:बस्ती में सिर पर...

बस्ती में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव:बस्ती में सिर पर चोट के निशान मिले, हत्या की आशंका

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में एक युवक का नग्न शव मिला है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना गुरुवार सुबह बानपुर मार्ग स्थित कटया पंडित गांव के पास सामने आई। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने बंधे के नीचे एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई। युवक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने तत्काल हत्या की आशंका जताई और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव को यहां लाकर फेंका गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ विनय पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान और घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments