महाराजगंज के सिसवा में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष नंदू गुप्ता, संरक्षक बेचू मद्धेशिया और ब्लॉक मंत्री अमरजीत की अगुवाई में हुआ। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षकों से संगठित रहने का आह्वान किया, कहा कि संगठन से ही उनके उद्देश्यों की पूर्ति हो पाएगी। विशिष्ट अतिथियों में जिला अध्यक्ष बलराम निगम, जिला मंत्री अमरीश शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री शशिकेश तिवारी और जिला कोषाध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा शामिल थे, जिन्होंने सभा को संबोधित किया। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नंदू गुप्ता ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इसके बाद सिसवा विकासखंड की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। शपथ लेने वालों में अरुण कुमार सिंह (मार्गदर्शक समिति मुख्य सदस्य), विवेक कुमार जायसवाल (मार्गदर्शक समिति वरिष्ठ सदस्य), रमेश चौरसिया, कुलदीप चंद्र और हरि नारायण यादव (मार्गदर्शक समिति सदस्य) शामिल थे। महावीर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनीता शर्मा और निधि मिश्रा को उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) बनाया गया। ओंकारनाथ पांडेय, प्रदीप पटेल और आशुतोष पटेल भी उपाध्यक्ष बने। विश्वजीत यादव, हरकेश विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, संदीप कुमार कुशवाहा और अमित कुमार को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। चंद्रजीत मौर्य और सौंदरस कसौधन (महिला प्रकोष्ठ) ब्लॉक संयुक्त मंत्री बने। परमिंदर नाथ मिश्रा, आनंद कुमार गुप्ता, अनूप कुमार पांडेय, विद्यासागर प्रजापति और सुरेश मद्धेशिया को ब्लॉक संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। मनोज कुमार और मुसर्रत रजा को ब्लॉक मीडिया प्रभारी, अभय प्रकाश आनंद को कोषाध्यक्ष, आशुतोष गुप्ता को ऑडिटर, अजय कुमार को मुख्य सचेतक, आलोक कुमार चौरसिया को वरिष्ठ सचेतक, सुनील कुमार यादव और शैलेश कुमार को सचेतक बनाया गया। इस अवसर पर अटेवा के ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, निधि सचान, कोषाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, जिला मंत्री शिक्षामित्र संघ महेश सिंह, ब्लॉक मंत्री शिक्षामित्र संघ अरुण कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अनुदेशक संघ जितेंद्र कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सिसवा कार्यकारिणी का विस्तार:शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












