Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में संत रविदास जन्मस्थल कलश यात्रा का भव्य स्वागत:ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि...

महराजगंज में संत रविदास जन्मस्थल कलश यात्रा का भव्य स्वागत:ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन


महराजगंज में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के जन्मस्थल की मिट्टी युक्त कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। इस दौरान ‘संत रविदास महाराज की जय’ और ‘गुरु गोरक्षनाथ की जय’ के नारे लगाए गए। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने संत रविदास जी के समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कलश यात्रा का पहला स्वागत पटखौली हनुमान मंदिर पर हुआ। यहां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल ने श्रद्धापूर्वक कलश को अपने सिर पर धारण कर मंदिर में पूजन-अर्चन किया। यात्रा सदर विधानसभा क्षेत्र से शिकारपुर और पुरैना पटखौली होते हुए नगर पंचायत घुघली पहुंची। घुघली में भी ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया और विभिन्न मंदिरों में कलश को सिर पर उठाकर पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समता, सद्भाव, प्रेम और मानव सेवा का अमूल्य संदेश दिया। उन्होंने बताया कि उनके जन्मस्थल की पवित्र मिट्टी युक्त यह कलश यात्रा पूरे समाज को सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के सूत्र में जोड़ने का कार्य कर रही है। जायसवाल ने आगे कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, बैजनाथ गुप्ता, चतुर्भुज सिंह, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल और मान सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments