
ललितपुर। जनपद के जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत नया गांव में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों का आरोप है कि उसका कुछ लोगों से पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। शव मिलने के बाद परिजनों ने विपक्षी पक्ष के कुछ नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद परिजनों ने शहर के घंटाघर क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए कुछ समय के लिए सड़क जाम भी किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नया गांव में पुलिस टीम को तैनात कर दिया गया है।
क्षेत्राधिकारी सदर … जाखलौन क्षेत्रान्तर्गत 02 जून 2026 का रात्रि करीब 21.30 बजे नयागांव के करीब 70 वर्षीय धनीराम झा की जलाशव में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी । थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को जलाशय से बाहर निकाला गया जो देखने में करीब दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था, शव को पोस्टमार्म हेतु भेजा गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति की मृत्यु डूबने से होना पाया गया है तथा जलीय जीवों द्वारा क्षत-विक्षत किया गया है । प्रकरण में परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है












