HomeHealth & Fitnessतृणमूल में बढ़ीं बगावत की अटकलें, बाबुल के बयान से सियासी हलचल...

तृणमूल में बढ़ीं बगावत की अटकलें, बाबुल के बयान से सियासी हलचल हुई तेज

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस में ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत का झंडा उठाने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबुल सुप्रियो भी शामिल हो गए हैं। वह तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य हैं।

सुप्रियो ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गंभीर टिप्पणी की है। उन्होंने बुधवार रात एक्स पर कहा कि ममता बनर्जी ने सत्ता में आने के शुरुआती दौर में ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए, जो उनकी बड़ी गलती थी।

बाबुल सुप्रियो ने कहा कि यदि शुरुआत से ही उन लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाती जो भ्रष्टाचार, जनता के धन की हेराफेरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे, तो आज स्थिति इतनी जटिल नहीं होती।

इसी ढिलाई के कारण पार्टी के कुछ नेताओं को गलत तरीके से लाभ उठाने का अवसर मिला।उन्होंने कहा कि कई विवादित चेहरे बाद में तथाकथित “60” के समूह का हिस्सा बन गए।

हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस “60” से उनका संकेत किन लोगों की ओर है। इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि टीएमसी के बागी विधायक को जिनकी संख्या फिलहाल 58 है और उसके 60 होने का दावा किया गया है, के बारे में वह बोल रहे थे।

बाबुल ने एक अन्य विवादित टिप्पणी में किसी व्यक्ति को लेकर कहा कि वह उन्हें सबसे अधिक चौंकाने वाला लगा। उन्होंने प्रतीकात्मक भाषा में कहा कि वह कभी नहीं सोच सकते थे कि “एक व्यक्ति सांप के रूप में हमारे बीच घूम रहा था”, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को भी सलाह दी कि अन्य दलों से आए नेताओं को शामिल करने में वही गलती दोबारा न दोहराई जाए, जिससे आगे चलकर राजनीतिक विवाद पैदा होते हैं। बाबुल सुप्रियो ने कहा कि यह पूरी टिप्पणी उनकी व्यक्तिगत राय है और इसका उनकी पार्टी की आधिकारिक स्थिति से कोई संबंध नहीं है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments