Homeदेश (National)'मैं भाग नहीं रहा, बस सरकार से नहीं भिड़ सकता', ललित मोदी...

‘मैं भाग नहीं रहा, बस सरकार से नहीं भिड़ सकता’, ललित मोदी ने क्या-क्या कहा?

मशहूर कारोबारी और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाउंडर रहे ललित मोदी ने अब एक और इंटरव्यू दिया है। ललित मोदी ने कहा है कि वह कहीं भाग नहीं रहे हैं बस वह सरकार से भिड़ना नहीं चाहते हैं। ललिता मोदी ने यह भी कहा है कि उन्होंने ऐसे लोगों को नाराज कर दिया जो चाहे सत्ता में रहें या विपक्ष में रहे लेकिन वे प्रभावशाली हैं। ललित मोदी ने राहुल गांधी का नाम लेकर कहा कि वह हमेशा उनके बारे में बोलते हैं। भारत लौटने के सवाल पर ललित मोदी ने कहा है कि एक समय पर वह लौटना चाहते थे लेकिन अब लौटकर वह क्या करें?

फरार चलने के सवाल पर ललित मोदी ने कहा, ‘मैं बिल्कुल भाग नहीं रहा हूं। भारत सरकार के हाथ बहुत लंबैं। आप सरकार से नहीं भिड़ सकते और मैं भिड़ना भी नहीं चाहता हूं और ना ही मेरा इरादा है। मेरे खिलाफ एक भी केस दर्ज नहीं हुआ है। क्यों? अगर मैं इतना बुरा हूं और सब कहते हैं कि मैं बहुत बुरा हूं तो मुझे प्रॉसिक्यूट कर दो। एक समय था जब मैं वापस आना चाहता था लेकिन वापस आकर क्या करूं? मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। अगर कुछ होता तो अब तक सामने आ चुका होता। इन 17 साल में जो मैंने किया होगा या कर सकता था, वह सब अब तक क्लियर हो चुका होता। इसलिए मेरे खिलाफ कोई केस नहीं है।’

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments