Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सेमगढ़ा-जानकीनगर मार्ग बदहाल:जलभराव और कीचड़ से राहगीर व स्कूली बच्चे परेशान

सेमगढ़ा-जानकीनगर मार्ग बदहाल:जलभराव और कीचड़ से राहगीर व स्कूली बच्चे परेशान


इकौना क्षेत्र में सेमगढ़ा से जानकीनगर और मछला जंगल को जोड़ने वाला मार्ग कई वर्षों से बदहाल स्थिति में है। हल्की बारिश होते ही यह मार्ग जलभराव और कीचड़ से भर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर पानी और कीचड़ के कारण पैदल चलना बेहद मुश्किल हो जाता है। आए दिन लोग फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोटें आती हैं। स्कूली बच्चों को भी इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है, जो अक्सर कीचड़ में फिसलकर घायल हो जाते हैं और उनकी स्कूल यूनिफॉर्म भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस खड़ंजा मार्ग को ऊंचा कराकर दोबारा बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या खत्म होगी और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments