चेहल्लुम (20 सफ़र) के अवसर पर मंगलवार सुबह 5 बजे श्रावस्ती के नासिरगंज स्थित हुसैनिया इमामबाड़ा से ‘सफ़र-ए-इश्क़-ए-इमामे हुसैन’ पैदल जुलूस बहराइच के शाही करबला के लिए रवाना हुआ। यह 32 किलोमीटर लंबी पदयात्रा है। अंजुमन हुसैनिया नासिरगंज के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और बच्चों ने भाग लिया है। पदयात्री अपने हाथों में धार्मिक झंडों के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ भी लेकर चल रहे हैं। यह इमाम हुसैन (अ.स.) के बलिदान को याद करने का प्रतीक है। जुलूस की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्रावस्ती पुलिस अपने क्षेत्र तक जुलूस के साथ चलेगी, ताकि यह यात्रा शांतिपूर्ण और सुगम तरीके से अपने गंतव्य शाही करबला, बहराइच तक पहुंच सके।
चेहल्लुम पर 32 किमी लंबी पदयात्रा शुरू:नासिरगंज से बहराइच के लिए ‘सफ़र-ए-इश्क़-ए-इमामे हुसैन’ जुलूस रवाना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












