Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाली नहीं बनने से मुख्य मार्ग पर जलभराव:अमरहवा में कीचड़ से ग्रामीणों...

नाली नहीं बनने से मुख्य मार्ग पर जलभराव:अमरहवा में कीचड़ से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल


सिरसिया विकासखंड की ग्राम पंचायत अमरहवा में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ जमा रहने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान हालात और भी खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी सीधे सड़क पर बहता है। हल्की बारिश के बाद भी मुख्य मार्ग पर जलभराव हो जाता है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक गुजरते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर फैले कीचड़ और गंदे पानी के कारण स्कूली बच्चों के कपड़े और जूते खराब हो जाते हैं। वहीं दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा भी बना रहता है। बरसात के मौसम में पूरे मार्ग पर पानी भर जाने से लोगों को मजबूरी में इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीण जमाई ने बताया कि लंबे समय से जलभराव बने रहने के कारण चर्म रोग और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीण छोटकऊ, जमाई, वारिस अली, साबिर अली और सद्दाम अली सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत से मुख्य मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने, दोनों ओर नालियों का निर्माण एवं नियमित सफाई कराने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments