बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक 8 वर्षीय बालिका सरयू नदी में डूब गई। पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद कर लिया गया है। यह घटना पाठक पुरवा ग्राम पंचायत के मुरली पुरवा गांव की है। परिजनों ने बताया कि बालिका काफी देर तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर स्थानीय गोताखोरों ने नदी में खोजबीन की। खोजबीन के दौरान बालिका का शव नदी से बरामद कर लिया गया। इस घटना से गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। खैरीघाट थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रामदीन पुत्र बदलू निषाद निवासी ग्राम पाठक पुरवा ने सूचना दी है। रामदीन के अनुसार, उनकी 8 वर्षीय पुत्री गौरी सरयू नदी की ओर गई थी, जहां पैर फिसलने से वह नदी में डूब गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से निकालकर घर लाया गया है। यह घटना बुधवार शाम करीब 6:30 बजे की है। पुलिस सूचना के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।
खैरीघाट में सरयू नदी में डूबी 8 वर्षीय बालिका:पैर फिसलने से गहरे पानी में समाई, गोताखोरों ने निकाला शव
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












