#बस्ती_न्यूज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह वाराणसी से बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इन योजनाओं में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा छात्र-छात्राओं को ड्रेस, जूते-मोजे के लिए 1200 रुपये की डीबीटी राशि का हस्तांतरण शामिल है। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ हुए एमओयू का भी उद्घाटन किया गया। इन योजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम का जनपद बस्ती में राजकीय इंटर कॉलेज स्थित बहुउद्देशीय सभागार में सुबह 11 बजे सजीव प्रसारण किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल शासन स्तर से नामित अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष बेचन राम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, गुलाब चन्द्र सोनकर और अंकुर वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सभी अतिथियों का बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा जिला विद्यालय निरीक्षक संजय कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 10-10 उत्कृष्ट शिक्षकों और 10-10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं शिक्षण सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कार्यक्रम में उप जिला विद्यालय निरीक्षक, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, जिला समन्वयक, विभिन्न विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस पूरे कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के हित और शिक्षकों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का संदेश दिया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मुख्यमंत्री ने कैशलेस चिकित्सा, डीबीटी योजना का किया उद्घाटन:शिक्षकों-छात्रों को मिलेगा लाभ, बस्ती में सीधा प्रसारण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












