बहराइच के नानपारा स्थित श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में बुधवार, 8 जुलाई को तीन दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर का उद्देश्य गन्ना किसानों को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है। चीनी मिल समिति के उपाध्यक्ष वीर चंद्र वर्मा ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाना प्राथमिकता है। ऐसे शिविर किसानों को योजनाओं की जानकारी देने और उनका लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक श्रीमती यादव भूमिका, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नानपारा राजबहादुर, मुख्य गन्ना अधिकारी मनोज कुमार उपाध्याय और दिवाकर सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक बहराइच के प्रतिनिधि तथा चीनी मिल समिति नानपारा के संचालकगण मौजूद रहे। बड़ी संख्या में गन्ना किसान भी उपस्थित थे। शिविर में किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, पात्र लाभार्थियों को पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नानपारा और मुख्य गन्ना अधिकारी ने किसानों को गन्ना विकास के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने गन्ना में लगने वाले कीटों और रोगों से बचाव के लिए समय पर कीटनाशक के छिड़काव और उर्वरक के प्रयोग पर भी जोर दिया, ताकि गन्ना किसान लाभान्वित हो सकें।
नानपारा चीनी मिल में तीन दिवसीय शिविर शुरू:किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगा लाभ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











