Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:कांवड़ अवकाश, शिक्षामित्र समायोजन और...

बस्ती में शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:कांवड़ अवकाश, शिक्षामित्र समायोजन और मानदेय भुगतान की मांग

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने सोमवार दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें कांवड़ मेले के दौरान विद्यालयों में अवकाश, शिक्षामित्रों का समायोजन और जनगणना कार्य के लंबित मानदेय भुगतान की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह और जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने किया। ज्ञापन में कहा गया कि कांवड़ मेले के कारण जिले में भारी भीड़, यातायात दबाव और रूट डायवर्जन होता है। इससे शिक्षकों और विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाई होती है। संघ ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 8 से 12 अगस्त तक परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की।
शिक्षक संघ ने दूरस्थ विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों की समस्या भी उठाई। ज्ञापन में मांग की गई कि शिक्षामित्रों का उनके मूल विद्यालय या निवास स्थान के निकट स्थित विद्यालयों में समायोजन या स्थानांतरण किया जाए। इससे उन्हें शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन करने में सुविधा होगी। संगठन ने तहसील हर्रैया और बस्ती सदर में जनगणना कार्य पूरा कर चुके शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लंबित पारिश्रमिक और मानदेय के शीघ्र भुगतान की भी मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद संबंधित कर्मियों को अब तक भुगतान नहीं मिला है, जिससे उनमें असंतोष है। शिक्षक नेताओं ने जिलाधिकारी से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर तीनों मांगों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर जिला संयुक्त मंत्री प्रवीण श्रीवास्तव, सुरेश गौड़, हरेंद्र यादव, सनद पटेल, बृजेश त्रिपाठी, अनूप सिंह, सुधीर तिवारी, विजय यादव, अशोक यादव, रवि सिंह, राजेश गिरी, रजनीश यादव, संजय यादव, आशुतोष राठौर, राजेश सिंह, राम ललित, अविनाश दूबे, रमाकांत और शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments