Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खुशहालनगर में भारी बारिश के बीच निकली कलश यात्रा:सावन के पहले सोमवार...

खुशहालनगर में भारी बारिश के बीच निकली कलश यात्रा:सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार


सोमवार दोपहर 02:00 बजे घुघली विकास खंड के खुशहालनगर में सावन के पहले सोमवार पर भारी बारिश के बावजूद कलश यात्रा निकाली गई तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ त्रिमुहानी घाट पहुंचे। वहां उन्होंने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद, कलश लेकर वापस मंदिर आकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। बारिश में भीगते हुए भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा था। पूरे रास्ते ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों के अनुसार, सावन के पहले सोमवार पर हर वर्ष यहां कलश यात्रा निकालने की परंपरा है। इस वर्ष भारी बारिश के बावजूद लोगों की भागीदारी ने धार्मिक आस्था की दृढ़ता को दर्शाया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments