Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पति की डांट से नाराज पत्नी ने खाया जहर:बच्चों को स्कूल न...

पति की डांट से नाराज पत्नी ने खाया जहर:बच्चों को स्कूल न भेजने पर डांटा था, अस्पताल में भर्ती

#बस्ती_न्यूज

बस्ती शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बरदहिया में सोमवार सुबह एक विवाहिता ने बच्चों को स्कूल न भेजने पर पति की डांट से नाराज होकर जहर खा लिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, अब उसकी हालत स्थिर है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुई। बरदहिया निवासी शिव सुंदर ने अपनी 34 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी सोनी को बच्चों की पढ़ाई को लेकर डांटा था। शिव सुंदर ने बताया कि डांटने के बाद वह स्टेशन चले गए थे। कुछ देर बाद उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी पत्नी ने जहर खा लिया है। इसके बाद वह तुरंत परिजनों के साथ लक्ष्मी सोनी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। 25 मिनट बाद शुरू हुआ इलाज शिव सुंदर ने आरोप लगाया कि अस्पताल में करीब 25 मिनट बाद उनकी पत्नी का उपचार शुरू हुआ, मौके पर परिजन भी मौजूद थे। विवाहिता के मायके वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने दामाद से फोन पर बेटी का हाल जाना। बताया गया कि वह ठीक है, जब जाकर मायके वालों ने राहत की सांस ली। शिव सुंदर बताते हैं कि उनके दो बच्चे हैं एक लड़की है और एक लड़का है। उनका विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व लक्ष्मी सोनी से हुआ था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments