मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के दहियर गांव के करिमियां मदरसे में 80वां स्वतंत्रता दिवस बडे ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और झंडारोहण कर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला । दहियर गांव में स्थित करिमियां मदरसे के इमाम मौलाना मोहम्मद राशिद मुफ्ती ने झंडारोहण कर राष्ट्रगान किया गया , इमाम ने मदरसे के बच्चों को देश के प्रति बलिदान वीरों की कहानियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मोहम्मद इमरान ने सारे जहां से अच्छा गीत गाकर देशभक्त
माहौल बना दिया जिसके बाद इमरान ने वहां मौजूद सभी बच्चों को मिठाई वितरित किया । इस अवसर पर इमाम के साथ मो. इसरार , मो. सिद्दीक, मो. सिराज एडवोकेट,साहबान अली,मो. नियाज सभी ने एक स्वर में भारत माता के जयकारे लगाये और देशभक्ति गीत गाये गये वहीं अल्फिया ने झंडा ऊंचा रहे हमारा के गीत गाया, जिकरा ,उम्मे जैनब, उम्मे कुलसुम, अरीबा , अल्शिबा , मो. शाजेब, मो. उजैफ,मो. इजहार,मो. जैनुल,आहिल, माहिरा के साथ सभी बच्चों के हाथों में तिरंगा लहराता दिखा और साथ में ग्रामीण मौजूद रहे ।












