HomeHealth & Fitness 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' का कैसा होगा ओपनिंग...

 ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘बंदर’ का कैसा होगा ओपनिंग डे कलेक्शन?

 दोनों फिल्मों : अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 05 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इन दोनों फिल्मों की कहानी बिल्कुल अलग है और ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि उनकी फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। इन दोनों फिल्मों को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं। शुरुआती रुझानों को देखते हुए लगता है कि इनमें से कोई भी फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित नहीं होगी है, लेकिन दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों का ठीक-ठाक ध्यान खींचा है और शुरुआत में दर्शकों की संख्या भी अच्छी रही। कुल मिलाकर इनका प्रदर्शन मिला-जुला या औसत माना जा रहा है। आगे की कमाई काफी हद तक वीकेंड पर वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी।

है जवानी तो इश्क होना है का ओपनिंग डे कलेक्शन
वरुण धवन की हालिया कॉमेडी-लव स्टोरी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत खराब रही है। फिल्म ने भारत में अपने पहले दिन अब तक 4.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। Sacnilk के लाइव आंकड़ों के अनुसार इसकी ग्रॉस कमाई 5.72 करोड़ रुपये है। फिलहाल यह फिल्म पूरे भारत में 7,278 स्क्रीन्स पर चल रही है।

‘बंदर’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बंदर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने ओपनिंग डे पर कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इस खबर को लिखे जाने तक इसने अपने पहले दिन 30 लाख रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन ये आंकड़े बढ़ सकते हैं। उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ेगी। इससे पहले बॉबी देओल की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लू’ आई थी, जिसने अपने ओपनिंग डे पर 34.75 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी।

‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘बंदर’ की टक्कर
‘बंदर’ को बॉक्स ऑफिस पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आज ही इसके साथ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म भी रिलीज हुई। इस खबर को लिखे जाने तक उस फिल्म ने अपने पहले दिन 3.96 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके एक दिन पहले साउथ इंडियन फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज हुई थी, जिसने आज 15.51 करोड़ रुपये की कमाई की है। माना जा रहा है कि इन दो फिल्मों ने ‘बंदर’ के कलेक्शन पर असर डाला है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments