श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण अभियान व कार्यवाही साथ ही अवैध मादक पदार्थों व अवैध शस्त्रों की बिक्री/उपयोग की रोकथाम के सम्बन्ध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व मय पुलिस टीम द्वारा प्राइवेट व्यक्ति की सूचना के आधार पर ग्राम दुगहरा गांव के बाहर खड़ंजा मार्ग बहदग्राम दुगहरा के पास से अभियुक्त रमेश मिश्रा पुत्र राम अभिलाख मिश्रा निवासी ग्राम लक्ष्मनपुर सेमरहनिया थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर थाना सोनवा पर मु0अ0सं0 93/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय भिनगा जनपद श्रावस्ती रवाना किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
रमेश मिश्रा पुत्र राम अभिलाख मिश्रा निवासी ग्राम लक्ष्मनपुर सेमरहनिया थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी का स्थान
ग्राम दुगहरा गांव के बाहर खड़ंजा मार्ग बहदग्राम दुगहरा थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती।बरामदगी
01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तारी टीम
1. थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती।
2. उ0नि0 जितेन्द्र वर्मा थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती।
3. हे0का0 भोला सिंह थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती।
4. का0 विपिन नायक थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती।












