बरनापुर मार्केट में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति 50 घंटे से बाधित है। यह घटना बहराइच-सीतापुर राजमार्ग पर स्थित इंडियन बैंक के पास हुई। इससे करीब 2000 की आबादी बिजली और पेयजल संकट से जूझ रही है। स्थानीय निवासी संजय ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 6 बजे ट्रांसफार्मर पर कबूतर बैठने से शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिसके बाद ट्रांसफार्मर खराब हो गया। तब से इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप है। तेजवापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बरनापुर, कहारनपुरवा और डेरा जैसे क्षेत्रों के लोग अत्यधिक परेशान हैं। स्थानीय निवासियों मंगल प्रसाद, राजू, पप्पू और संतोष मिश्रा का कहना है कि तीन दिन से उनके मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं और पानी की टंकियों में भी पानी नहीं बचा है। निवासियों ने अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्हें ‘आज-कल’ का आश्वासन मिल रहा है। इस संबंध में अवर अभियंता रवि ने बताया कि वे व्यवस्था में लगे हुए हैं और जल्द ही ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
बरनापुर मार्केट में 100 केवीए ट्रांसफार्मर जला:50 घंटे से बिजली गुल, 2000 लोग प्रभावित, अधिकारी दे रहे आश्वासन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












