#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बरहटा के राजस्व गांव मीता सोती में एक 11000 वोल्टेज का बिजली खंभा बीच से टूटा हुआ है। यह खंभा मुख्य मार्ग किनारे स्थित काली माता मंदिर के पास है। हैरानी की बात यह है कि टूटे हुए इस खंभे से अभी भी बिजली की आपूर्ति जारी है, जिससे क्षेत्र में कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी और पूर्व प्रधान सोनू ने बताया कि यह खंभा वर्ष 2015 में एक ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने जानकारी दी कि खंभे को बदलवाने के लिए कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। राघवेंद्र श्रीवास्तव और राम सुख चौधरी ने भी बताया कि यह खंभा लगभग 10 साल से इसी जर्जर हालत में है और किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। उन्होंने प्रशासन से इसे जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सावन का महीना शुरू हो चुका है और मंदिर होने के कारण यहां श्रद्धालुओं का आवागमन अधिक रहता है। ऐसे में खंभे की स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे खतरे की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर खंभा बदलवाने की अपील की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में 11000 वोल्ट का बिजली खंभा टूटा:10 साल से जर्जर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












