सिद्धार्थनगर जिले के भनवापुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कमसार में रविवार को प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने ग्रामवासियों के साथ बैठकर प्रसारण सुना और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने वरिष्ठजनों के सामाजिक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत की प्रगति, स्वदेशी रक्षा उत्पादन, विमानन क्षेत्र की उपलब्धियों, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग की बढ़ती पहचान, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए नागरिकों से सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों और प्रधानमंत्री के बीच आत्मीय संवाद का माध्यम बन गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में हो रहे प्रेरणादायी कार्यों को नई पहचान देता है और लोगों को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। डॉ. द्विवेदी ने उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में नगर पंचायत बिस्कोहर अध्यक्ष अजय गुप्ता, सभासद दीप नारायण तिवारी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कशौधन, शिव कुमार तिवारी सहित कई स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कमसार में ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण सुना गया:पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने वरिष्ठजनों को सम्मानित किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












