Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज CHC में रोज कट रहे 200 OPD पर्चे:बदलते मौसम की वजह...

कप्तानगंज CHC में रोज कट रहे 200 OPD पर्चे:बदलते मौसम की वजह से खांसी-जुकाम के मरीजों में इजाफा, पानी उबालकर पीने का सुझाव

#बस्ती_न्यूज

बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित लोग बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे OPD में भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ है। स्वास्थ्य कर्मी लगातार मरीजों को देखने में व्यस्त नजर आए। प्रभारी अधीक्षक डॉ. अनूप ने बताया कि इस समय प्रतिदिन करीब 200 OPD पर्चे बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौसम में लगातार बदलाव के कारण वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मामलों में तेजी आई है। डॉ. अनूप ने लोगों को सलाह दी कि इस मौसम में पानी उबालकर ठंडा करके ही पिएं। कच्चा या ठंडा पानी पीने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही बासी और ठंडी चीजों से परहेज करने की भी अपील की गई है। चिकित्सकों के अनुसार मई में दिन में तेज गर्मी और सुबह-शाम ठंडी हवा के कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ती है, जिससे वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के उपचार में जुटी हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments