Homeदेश (National)केरल में शिगेला के 25 नए संदिग्ध, राज्य में हड़कंप, अलर्ट पर...

केरल में शिगेला के 25 नए संदिग्ध, राज्य में हड़कंप, अलर्ट पर प्रशासन

केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने कहा है कि राज्य में शिगेला संक्रमण का प्रकोप पूरी तरह नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग वायनाड और अन्य जिलों में लगातार निगरानी रख रहा है। कोझिकोड मेडिकल कॉलेज की एक विशेष चिकित्सा टीम वायनाड भेजी गई है। वहां स्कूल के कई छात्रों को शिगेलोसिस के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री के मुरलीधरन ने कहा, ‘पतनमथिट्टा और अलप्पुझा जिले में भी यह संक्रमण रिपोर्ट हुआ था। इसके बाद एक बच्ची की शिगेला संक्रमण से मौत हो गई। अब वायनाड में 25 छात्र सुल्तान बाथेरी तालुक मुख्यालय अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है। कोझिकोड से विशेष टीम भेजी गई है। सब कुछ नियंत्रण में है।’

यह भी पढ़ें: कोरोना से खतरनाक इबोला वायरस का खतरा भारत पहुंचा? बेंगलुरु में महिला क्वारंटीन

2 छात्र संक्रमित, 339 में लक्षण

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, वायनाड के एक स्कूल के दो छात्रों में शिगेला की पुष्टि हुई है। कुल 339 लोगों में संक्रमण के लक्षण दिखे हैं। इनमें से 21 लोग सुल्तान बाथेरी अस्पताल में और 38 लोग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

हालात नियंत्रण में हैं, नतीजों का इंतजार

किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। केरल के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि 21 सैंपल लैब टेस्ट के लिए भेजे गए थे। इनमें से दो सैंपल पॉजिटिव आए हैं, बाकी के नतीजे आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: अफ्रीका में फैला कोरोना जैसा वायरस, 120 लोगों की मौत; WHO ने घोषित की इमरजेंसी

क्या है शिगेला?

शिगेला एक अत्यधिक संक्रामक बैक्टीरियल आंतों का संक्रमण है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह संक्रमण दूषित खाने या पानी से फैलता है। इससे दस्त, बुखार और आंतों की समस्याएं हो सकती हैं। छोटे बच्चों में यह बीमारी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक चार साल की लड़की की शिगेला संक्रमण से मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments