#बस्ती_न्यूज
रुधौली में शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम मनोज प्रकाश ने की। इस दौरान कुल 31 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने फरियादियों की समस्याओं को क्रमवार सुना। उन्होंने शेष बचे 28 मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अधिकारियों को मौके पर जाकर गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई करने को कहा गया है। इस अवसर पर तहसीलदार रवि यादव और सप्लाई इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
तहसील समाधान दिवस में 31 शिकायतें आईं, 3 का निस्तारण:एसडीएम मनोज प्रकाश की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












