महराजगंज के सोनौली नगर पंचायत में 35.18 लाख रुपए की लागत से निर्मित एक सार्वजनिक शौचालय और यूरिनल सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर पांच, गौतमबुद्ध नगर में बना यह शौचालय अभी तक आम जनता के लिए चालू नहीं हो सका है। परियोजना के शिलापट्ट पर इसे 25 अक्टूबर 2024 को ही पूर्ण दर्शाया गया है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। निर्माण पूरा होने की तारीख बीत जाने के बावजूद, यह सुविधा अभी तक शुरू नहीं हुई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) राहुल यादव ने बताया कि शौचालय का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। हालांकि, इसका भुगतान पहले ही किया जा चुका है। इस स्थिति से कार्यदायी संस्था, नगर पंचायत सोनौली की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सोनौली सीमा से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मालवाहक वाहन नेपाल आते-जाते हैं। इन वाहन चालकों और यात्रियों को शौच, स्नान और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए इस महत्वपूर्ण शौचालय का उद्घाटन न होने से जनसुविधाएं ठप पड़ी हैं, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों में असंतोष है।
सोनौली में 35 लाख का शौचालय शोपीस बना:महराजगंज नगर पंचायत में अभी तक चालू नहीं हुआ, वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












