#बस्ती_न्यूज
बस्ती में रविवार को 19 परीक्षा केंद्रों पर पीजीटी की पहली पाली की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 7424 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3840 अनुपस्थित रहे। केवल 3584 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। कई महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले मंगलसूत्र, पायल, बालों में लगी चिमटी और अन्य धातु सामग्री तक उतरवानी पड़ी। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और सक्सेरिया इंटर कॉलेज सहित कई केंद्रों पर महिला अभ्यर्थियों की विशेष जांच की गई। कई परीक्षार्थियों को कान के आभूषण, पायल और बालों की क्लिप भी बाहर रखनी पड़ी। जिले में हंसराज लाल इंटर कॉलेज गनेशपुर, आरसीसी पब्लिक स्कूल, देल्ही स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामबाग, गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा और शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की गई। स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और पुलिस बल परीक्षा व्यवस्था पर निरंतर नजर बनाए रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
3840 अभ्यर्थियों ने छोड़ी PGT परीक्षा:महिला अभ्यर्थियों के मंगलसूत्र तक उतरवाए गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












