Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)20 दिन से 40 गांवों में 4-5 घंटे बिजली सप्लाई:बहराइच में फखरपुर...

20 दिन से 40 गांवों में 4-5 घंटे बिजली सप्लाई:बहराइच में फखरपुर उपकेंद्र की ओवरलोड लाइन से कटौती, 20 हजार उपभोक्ता परेशान


बहराइच के फखरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े चार फीडरों की बिजली व्यवस्था पिछले 20 दिनों से चरमराई हुई है। तेजवापुर ब्लॉक के 40 से अधिक गांवों में उपभोक्ताओं को 24 घंटे में महज चार से पांच घंटे ही अनियमित बिजली मिल रही है, जिससे करीब 20 हजार उपभोक्ता और 40 हजार से अधिक आबादी प्रभावित है। रातभर अंधेरे में गुजर रही जिंदगी टिकोरा मोड़, मरोचा, रामगढ़ी और जैतापुर फीडरों से जुड़े गांवों में दिन में दो-तीन घंटे बिजली मिल रही है, जबकि रात का अधिकांश समय कटौती में बीत रहा है। गर्मी और उमस के बीच बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज तक नहीं, पेयजल संकट भी गहराया ग्रामीणों यज्ञेश, विनय, प्रदीप और आदित्य ने बताया कि शाम होते ही बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो जाती है। लगातार कटौती के कारण मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं और पेयजल सहित दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। दर्जनों गांवों में बढ़ा आक्रोश अलादतपुर, कटहा, उम्रीदहलों, कारेपुरवा, गोसाईगंज, चंदनपुर, ढोढ़याल, सिकड़िया, डोकरी, पट्टी, तिवारी पुरवा, नकदीलपुर और नाशोहरा सहित 40 से अधिक गांवों में बिजली व्यवस्था बदहाल है। अन्य फीडरों पर भी यही स्थिति होने से प्रभावित उपभोक्ताओं की संख्या और बढ़ गई है। ओवरलोड बना बड़ी वजह फखरपुर के अवर अभियंता पंचम लाल ने बताया कि 30 जून के बाद 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश समाप्त हो गया है। बहराइच स्तर से रोस्टिंग के निर्देश मिल रहे हैं। 33 केवी लाइन और 5 एमवीए व 10 एमवीए ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक ओवरलोड होने के कारण सभी फीडरों को एक-एक घंटे के अंतराल पर चलाना पड़ रहा है। समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments