Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फर्जी आधार-टिकट से यात्रा कर रहे 4 यात्री गिरफ्तार:बस्ती में RPF ने...

फर्जी आधार-टिकट से यात्रा कर रहे 4 यात्री गिरफ्तार:बस्ती में RPF ने पकड़ा, मुंबई का टिकट दलाल अख्तर जहान वांटेड, जांच जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने फर्जीवाड़े के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार यात्रियों को गिरफ्तार किया है। ये यात्री दूसरों के नाम पर बुक किए गए टिकटों और एडिट किए गए आधार कार्डों के साथ यात्रा कर रहे थे। इस मामले में मुंबई के एक कथित टिकट दलाल को वांटेड घोषित किया गया है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर गठित 143 टास्क टीम को मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ ने शनिवार रात लगभग 11 बजे यह कार्रवाई की। टीम ने गाड़ी संख्या 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस के एस-3 कोच में जांच अभियान चलाया। बर्थ संख्या 25, 26, 27 और 30 पर यात्रा कर रहे यात्रियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। पूछताछ में उनकी पहचान अब्दुल हकीम (37), अनीश अहमद (28), अफसाना खातून (27) और सलीममुल्लाह (27) के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि चारों यात्री जिन ई-टिकटों पर यात्रा कर रहे थे, वे मूल रूप से अन्य व्यक्तियों के नाम पर बुक किए गए थे। आरोप है कि मुंबई के टिकट दलाल अख्तर जहान ने इन पहले से बुक किए गए टिकटों में नाम बदल दिए थे। उसने आधार कार्डों के नाम और क्यूआर कोड में भी फेरबदल कर यात्रियों को उपलब्ध कराया था। इस सेवा के बदले यात्रियों से कुल 8700 रुपये का ऑनलाइन भुगतान लिया गया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर राशिद मिर्जा वेग ने बताया कि यह एक संगठित नेटवर्क का मामला प्रतीत होता है। इसमें फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर रेलवे टिकटों की अवैध बिक्री की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान फर्जी आधार कार्ड, टिकट, चैट रिकॉर्ड और भुगतान संबंधी साक्ष्य जब्त किए गए हैं। आरपीएफ पोस्ट बस्ती में मुकदमा संख्या 632/26 के तहत रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फरार दलाल अख्तर जहान की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments