Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरयू का जलस्तर घटा:कटान की चिंता बढ़ी, खतरे के निशान से नीचे

सरयू का जलस्तर घटा:कटान की चिंता बढ़ी, खतरे के निशान से नीचे

#बस्ती_न्यूज

सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है, जिससे माझा क्षेत्र में कटान की समस्या बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर नीचे है और फिलहाल स्थिर बना हुआ है। बारिश न होने की स्थिति में जलस्तर और नीचे जाने की उम्मीद है। हालांकि, घटता जलस्तर तेजी से कटान कर रहा है, खासकर विक्रमजोत क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में कटान तेज हो गई है। कटान के कारण गांवों में रहने वाले लोग चिंतामें हैं। बाढ़ कार्य खंड द्वारा कटान रोकने के लिए बचाव कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों जैसे रामचरित्र, विनोद प्रसाद, दिनेश और चंद्रभान सहित अन्य का कहना है कि हर साल बाढ़ खंड का बजट केवल तटबंध बचाने के नाम पर आता है, लेकिन बोल्डर पानी में बह जाते हैं और सरयू नदी में समाहित हो जाते हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने अभी तक कोई ठोस परियोजना तैयार नहीं की है, जिससे सरकारी धन का सही समय और सही ढंग से उपयोग हो सके और लोगों की संपत्तियों व तटबंधों को सुरक्षित रखा जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments