Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिठौरा में निकली तिरंगा यात्रा:भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेखुई से परसौनी तक किया...

मिठौरा में निकली तिरंगा यात्रा:भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेखुई से परसौनी तक किया मार्च


मिठौरा में भाजपा मिठौरा मंडल द्वारा बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सेखुई से परसौनी चौराहे तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा थामे और देशभक्ति के नारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा, जिससे कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। यात्रा में शामिल पूर्व ब्लॉक प्रमुख मिठौरा और भाजपा महराजगंज के पूर्व जिला महामंत्री अमरेन्द्र मणि ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। अमरेन्द्र मणि ने राष्ट्रहित और समाजहित के लिए एकजुट होकर कार्य करने को प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व बताया। यात्रा के मार्ग में स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर अजय लाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश वर्मा, शैलेश पांडेय, गिरधारी लाल, नर्मदेश्वर उपाध्याय, संत मुनि त्रिपाठी, अजय सिंह सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments