श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के बादलपुरवा गांव में पुराने विवाद को लेकर एक घर पर हमला, पथराव और बाइक तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बुधवार को 12:00 बजे के बाद पुलिस विभाग से जानकारी मिली की पीड़ित निजाम खान की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से जुड़ा मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। निजाम खान ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया था कि बीते 3 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर के पास मौजूद थे। इसी दौरान गांव के नफीस खान, सगीर, गुलजार, शकील खान और सद्दाम खान ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज की। जब निजाम खान ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ कथित तौर पर मारपीट भी की। पीड़ित निजाम खान का आरोप है कि इस घटना के बाद आरोपी उनके घर भी पहुंचे। उन्होंने घर पर पथराव किया, घर में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रता की और तोड़फोड़ की। निजाम खान ने यह भी बताया कि घर के बाहर खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रंजिश के चलते किया हमला पीड़ित पक्ष के अनुसार, इस विवाद की जड़ भूमि को लेकर है, जो निजाम खान के मामा वकील और गांव निवासी गुलजार के बीच चल रहा है। कुछ दिन पहले वकील के बेटे वसीम के साथ चौराहे से लौटते समय रास्ते में खड़े कुछ लोगों से हटने को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। इसके बाद वकील ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके परिवार को निशाना बनाया, जबकि उनका इस विवाद से कोई सीधा संबंध नहीं था। हरदत्तनगर गिरंट पुलिस ने पुष्टि की है कि निजाम खान की तहरीर पर नफीस खान, गुलजार, सगीर, शकील खान और सद्दाम खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विवाद में घर पर हमला, 5 लोगों पर केस दर्ज:पथराव करने और बाइक तोड़ने का लगाया आरोप, वीडियो आया सामने
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












