Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुरानी बस्ती में तीन घंटे बिजली गुल:रसूल नगर में केबल टूटने से...

पुरानी बस्ती में तीन घंटे बिजली गुल:रसूल नगर में केबल टूटने से कई मोहल्ले प्रभावित

#बस्ती_न्यूज

पुरानी बस्ती क्षेत्र में लगभग तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दक्षिण दरवाजा फीडर से जुड़े रसूल नगर में एबीसी केबल टूट गया, जबकि हथियागढ़ फीडर के दफाली टोला में मस्जिद के पास तार टूट गया। पठान टोला में एक फेज की बिजली गुल रही और घरसोहिया में न्यूट्रल तार टूट गया। बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुरानी बस्ती के उपखंड अधिकारी प्रभाकर ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण फॉल्ट ठीक करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन निर्धारित समय पर काम पूरा कर लिया गया। हालांकि, उपभोक्ताओं का कहना है कि दफाली टोला में अक्सर जम्फर टूटता है, न्यूट्रल तार टूटता है और एक फेज की बिजली जाने की समस्या लगातार बनी हुई है। उनका आरोप है कि विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि विभाग को इन समस्याओं का स्थायी समाधान करना चाहिए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments