HomeUncategorizedजिलाधिकारी ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भयापुरवा का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया...

जिलाधिकारी ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भयापुरवा का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा, छात्राओं से जाना उनका कुशल क्षेम विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाएं देने में लापरवाही मिली तो होगी कार्यवाही-जिलाधिकारी

 

 

बेटियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु सरकार है प्रतिबद्ध-जिलाधिकारी

 

श्रावस्ती । पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भयापुरवा का जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति, साफ-सफाई, पठन-पाठन, भोजन की गुणवत्ता, किचन एवं छात्रावास आदि का बारीकी से निरीक्षक कर जानकारी भी ली। उन्होने प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि वे स्वयं प्रतिदिन बनने वाले भोजन-नाश्ते का परीक्षण करके गुणवत्ता भी देखें और अध्ययनरत छात्राओं को समय से नाश्ता और मध्यान्ह भोजन गुणवत्तापूर्ण ढंग से प्रत्येक दशा में मुहैया कराया जाए, यदि भोजन की गुणवत्ता में कमी की किसी भी प्रकार की शिकायत मिली तो निश्चित ही कार्यवाही की जाएगी। जायजा लेने के जिलाधिकारी ने छात्राओं से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना एवं बेहतर पढ़ाई के टिप्स भी दिये। उन्होने कहा कि कठिन परिश्रम एवं दृ़ढ़ इच्छा शक्ति से ही सपने पूरे हो सकते है। इसलिए सभी छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें, और अपने मुकाम को हासिल कर अपने प्रदेश एंव जनपद का नाम रोशन करें।उन्होंने कहा कि बेटियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु सरकार प्रतिबद्ध है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति विद्यालयो में गरीब बालिकाओं को निशुल्क शिक्षित करने के साथ उन्हें छात्रावास में रहने की व्यवस्था भोजन, पाठय-पुस्तकें एवं यूनिफॉर्म भी दिया जा रहा है, ताकि बेटियां पढ़-लिखकर अपना भविष्य संवार सके। उनके उज्जवल भविष्य में शिक्षा का अधिक महत्व है, इसलिए विद्यालयों का सुव्यवस्थित ढंग से संचालन अति आवश्यक है। जिस पर सरकार विशेष बल दे रही है। सरकार द्वारा छात्र/छात्राओं की शिक्षा हेतु अनेक प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रही है। जिससे उनकी शिक्षा में रूकावट न आ सके।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरनाथ यति, प्रधानाचार्य डा0 अवधेश कुमार, वार्डेन, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments