HomeUncategorizedपुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी इकौना द्वारा थाना सोनवा का अर्धवार्षिक...

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी इकौना द्वारा थाना सोनवा का अर्धवार्षिक निरीक्षण

 

 

 

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह द्वारा थाना सोनवा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने के अभिलेखों, रजिस्टरों एवं अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड का अवलोकन करते हुए उनके व्यवस्थित रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान लंबित प्रार्थना पत्रों एवं विवेचनाधीन अभियोगों की समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, बीट व्यवस्था एवं पुलिसिंग गतिविधियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र में प्रभावी गश्त एवं सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही शिकायतकर्ताओं एवं आमजन के साथ विनम्र, संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।श्रावण मास के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़, कांवड़ यात्रा एवं यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। धार्मिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान *स्वच्छता व्यवस्था, सरकारी संसाधनों के उचित रख-रखाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।क्षेत्राधिकारी द्वारा समस्त पुलिसकर्मियों को अनुशासन एवं टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता से निर्वहन करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास को और अधिक मजबूत करने हेतु प्रेरित किया गया।निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सोनवा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments